April 18, 2026

Global Sandesh

Motivational, Educational Programme

खराब सड़कों को बनवाने की मांग को लेकर मुस्लिम महासभा के प्रतिनिधियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

(पत्रकार अनिल अग्रवाल)
लक्ष्मणगढ़ (अलवर)। अनिश न्यूज़।
लक्ष्मणगढ़ से जालूकी की ओर जाने वाला स्टेट हाइवे सड़क मार्ग तथा गांव खरसनकी की ओर जाने वाला लिंक रोड क्षतिग्रस्त रोड़ को बनवाने के लिए मुस्लिम महासभा के प्रतिनिधियों ने राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक जौहरीलाल मीणा को ज्ञापन सौंपा।

खराब सड़कों के मामले को लेकर मुस्लिम महासभा के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव बॉक्सर जुबेर खान एवं कांग्रेस नेता लाल मोहम्मद के नेतृत्व में विधायक जौहरी लाल से ग्रामीणों के दल ने मुलाकात की। प्रतिनिधीमण्डल ने विधायक से दोनों सड़कों को जल्द से जल्द बनवाने की मांग की। जिस पर विधायक जौहरी लाल ने दोनों सड़कों को शीघ्र बनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता जकावत खान, लाल मोहम्मद, कालू, रुद्दार, राजू, समसुदीन आदि मौजूद थे।