April 18, 2026

Global Sandesh

Motivational, Educational Programme

दिगम्बर जैन समाज मौजपुर के पर्युषण पर्व पर जिनालयों में हुए विभिन्न कार्यक्रम, सुगंध दशमी मनाई

(पत्रकार अनिल अग्रवाल)
लक्ष्मणगढ़ (अलवर)। अनिश न्यूज़।
दिगम्बर जैन समाज मौजपुर के पर्युषण पर्व अन्तर्गत जिनालयों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। 28 अगस्त शुक्रवार को अष्टद्रव्यों से चौबीस तीर्थंकरों की पूजा की गई। प्रतिमाओं पर अभिषेक हुए। बाद में धूप दशमी का पर्व मनाया गया। मौजपुर के श्री शांतिनाथ जैन मंदिर में सुगंध दशमी मनाई गई। जैन मंदिरों में धूप दशमी पर पारम्परिक पूजन हुआ।

जैन धर्मावलंबियों ने पूजा के बाद धूप दी। जिनालयों में आरती, भजन और अन्य कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के दौरान जैन समाज अध्यक्ष रामेश्वर दयाल जैन, प्रदीप जैन, पिंटू जैन, नरेंद्र जैन, शांति जैन, मोहित जैन, पारस जैन, रजत जैन सहित जैन समाज के दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।