May 17, 2024

अनिश न्यूज़

बुलन्द आवाज, पक्के इरादें

अलवर की उप तहसील नौगांवा एवं टपूकड़ा हुई तहसील में क्रमोन्नत, गंडाला नवीन उपतहसील को मंजूरी 

अनिश न्यूज़। अनिल कुमार अग्रवाल।

जयपुर, 26 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर जिले की नौगांवा एवं टपूकड़ा उप तहसीलों को तहसील में क्रमोन्नत करने तथा गंडाला में नवीन उप तहसील के सृजन को मंजूरी दी है।
गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों में सुगमता होगी। नव क्रमोन्नत तहसील नौगांवा में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 14 पटवार मण्डल एवं 68 राजस्व ग्राम तथा टपूकड़ा में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 19 पटवार मण्डल एवं 95 राजस्व ग्राम सम्मिलित होंगे। नवीन उप तहसील गंडाला में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मण्डल एवं 25 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे। 
उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में कई नए तहसील एवं उप तहसील कार्यालय खोलने तथा विभिन्न उप तहसीलों के क्रमोन्नयन की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने अलवर जिले में यह स्वीकृति दी हैं। गहलोत की इस मंजूरी से स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पूरी हो सकेगी।