April 29, 2024

अनिश न्यूज़

बुलन्द आवाज, पक्के इरादें

पंचायत समिति सदस्य (डायरेक्टर) लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर आरक्षण लॉटरी 14.07.2021

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)  नन्नूमल पहाडिया की अध्यक्षता में दिनांक 14 जुलाई 2021 को कलक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2021 के लिए पंचायत समिति लक्ष्मणगढ के 21 वार्डों के सदस्य पद के  निर्वाचन के लिए आरक्षण लॅाटरी निकाली गई।

लक्ष्मणगढ पंचायत समिति के कुल 21 वार्डों में से वार्ड संख्या 1 अन्य पिछडा वर्ग (महिला), वार्ड संख्या 2 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 3 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड संख्या 4 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 5 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 6 सामान्य, वार्ड संख्या 7 सामान्य, वार्ड संख्या 8 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड संख्या 9 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 10 सामान्य, वार्ड संख्या 11 सामान्य (महिला), वार्ड संख्या 12 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड संख्या 13 सामान्य, वार्ड संख्या 14 अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड संख्या 15 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 16 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड संख्या 17 अनुसूचित जनजाति, वार्ड संख्या 18 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 19 सामान्य, वार्ड संख्या 20 अनुसूचित जनजाति एवं वार्ड संख्या 21 अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए वार्ड आरक्षित किया गया है।