May 16, 2024

अनिश न्यूज़

बुलन्द आवाज, पक्के इरादें

बकरी चराने गए बालक की कुंए में गिरने से मौत, बिचगांवा का है मामला

अनिश न्यूज। 08 जून 2021
लक्ष्मणगढ़ (अलवर)।

लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के ग्राम बिचगांवा में दिनांक 8 जून 2021 को कुंए में बालक के गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें बालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिचगांवा में गरीब किसान श्रीराम मीणा का करीब 13 वर्षीय पुत्र पदम मीणा 8 जून की दोपहर को गांव से करीब आधा किमी दूर बकरियों को चराने के लिए जंगल गया था। जहां पर वह बकरियों को चराते समय एक कुंए के पास चला गया। जहां पर करीब 3 बजे कुंए की आसपास की मुंडेर पर बालक का पैर फिसल गया। जिसके बाद वह कुंए में गिर गया।

उसी दौरान कुछ अन्य लोग भी बकरियां चरा रहे थे। जिनको जानकारी मिलते ही वे गांव की ओर दौड़ते हुए जोर जोर से शोर मचाने लगे। जिसके बाद ग्रामीण भी मौकें पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस व प्रशासन को दी गई। कुंआ में अन्दर कीकर, ढांकरा सहित पड़े होने के कारण अन्दर से साफ स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था जिसके कारण बालक दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद मौजूद ग्रामीणों में से दो जने गैंदा सैनी व एक अन्य ने हिम्मत दिखाते हुए कुंए के अन्दर से करीब आधा घण्टे की मशक्कत के बाद बालक को निकाला। जिसके बाद उसे दिखाने के लिए नजदीकी गढ़ी सवाईराम अस्पताल लेकर गए। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा। घटना के बाद से ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक है। जानकारी के अनुसार पदम चन्द अकेला भाई था पदम के एक बहन है। पिता गरीब किसान है।