May 17, 2024

अनिश न्यूज़

बुलन्द आवाज, पक्के इरादें

हरसाना में सनसनीखेज वारदात: रात्री में युवक की गला काटकर की हत्या, गांव में फैली सनसनी, ससुराल में था युवक

अनिश न्यूज। 09 जून 2021
लक्ष्मणगढ़ (अलवर)।

लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के ग्राम हरसाना में 8 जून 2021 की रात को सोते समय एक युवक की हत्या कर शव को घर के पीछे पटक दिया। सनसनीखेज वारदात का पता सुबह परिजनों एवं ग्रामीणों को लगा। जिसके बाद पूर गांव सहित इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुुसार मृतक को 2 बच्चे है। जिनमें 1 बच्चे का जम्नदिन 8 जून की देर शाम को खुशी खुशी मनाया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के गांव हरसाना में 8 जून की रात्री में करीब 35 वर्षीय एक युवक की गला काट कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह मिली। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन तक पहुंची। जिसके बाद पुलिस महकमा हरसाना में घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस की ओर से जांच के लिए एफएसएल टीम व डॉग स्कवायड को भी मौके पर बुलाया।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक मण्डावर के पास गढ़ हिम्मत सिंह गांव का रहने वाला है। हरसाना में मृतक की ससुराल है। वह पिछले काफी समय से हरसाना में ही रह रहा था। युवक का नाम तारा चंद है। जो कि मिस्त्री का कार्य करता है। जानकारी के अनुुसार मृतक को 2 बच्चे है। जिनमें 1 बच्चे का जम्नदिन 8 जून की देर शाम को खुशी खुशी मनाया था। उक्त मामले में पुलिस की ओर से अनुसंधान जारी है। मामले में जल्द खुलासा होने की संभावना है।