July 21, 2026

Global Sandesh

Motivational, Educational Programme

निजी शिक्षण संस्थान संघ ब्लॉक लक्ष्मणगढ़ के प्रतिनिधीमण्डल ने विधायक जौहरीलाल को सौंपा ज्ञापन

जयपुर/ अलवर/ लक्ष्मणगढ़। निजी शिक्षण संस्थान संघ ब्लॉक लक्ष्मणगढ़ द्वारा निजी विद्यालयों की समस्या से संबंधित एक ज्ञापन दिनांक 11 जुलाई 2020 को राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधायक जौहरी लाल मीणा को दिया गया।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन ने बताय कि विधायक जौहरीलाल मीणा ने निजी शिक्षण संस्थान संघ ब्लॉक लक्ष्मणगढ़ के प्रतिनिधियों से संतुष्टि पूर्वक निजी विद्यालयों की समस्या के बारे में सुना और विद्यालय संचालकों को आश्वासन दिया की वह व्यक्तिगत रूप से शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से इस ज्ञापन से संबंधित तथ्यो एवं आंकड़ों को प्रस्तुत करेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक लक्ष्मणगढ़ से जिला प्रभारी मुकेश कुमार शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, सीताराम यादव, महेंद्र कुमार शर्मा, पारस जैन, श्रीचंद यादव एवं मोहर सिंह यादव उपस्थित थे।