April 29, 2024

अनिश न्यूज़

बुलन्द आवाज, पक्के इरादें

प्रेम सिंह पटेल ने मित्रों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, मंदिर में की पूजा अर्चना, पौधे लगाए, मरीजों को फल वितरित किए

लक्ष्मणगढ़ (अलवर)।
अनिश न्यूज। 07 जुलाई 2021

लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र की नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत नारनौल खुर्द के ग्राम तिलकपुर में जन्में प्रेम सिंह पटेल ने अपना जन्म दिवस 7 जुलाई को अपने मित्रों के साथ मनाया। अब वे 34 साल के हो गए हैं। 7 जुलाई को उनका जन्मदिन लक्ष्मणगढ़ में युवा साथियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया गया। जन्म दिवस को यादगार बनाने के लिए वृक्षारोपण अभियान, पूजा, हवन और मरीजों को फल वितरण द्वारा किया गया। इस मौके पर हवन, पूजन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान प्रेम सिंह पटेल के साथियों ने 15 केक मंगवाए तथा सभी केक को एक साथ काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रेम सिंह पटेल का जम्न 7 जुलाई 1987 को तिलकपुर में हुआ था। गुर्जर समाज में युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत तथा भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका रखते है।

इस दौरान युवा नेता भरत सिंह गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह राजपूत, भाजपा महामंत्री तूफान सिंह बना, जसवंत सिंह नरूका, मोनू यादव, दीप सिंह चौधरी, भोम सिंह, योगेश जाट, खेमी जाट, जीतराम पटेल जावली, कुल्ली पहलवान, ओमी सरतराडा, लोकेश यादव सहित दर्जनों साथी मौजूद थे।