April 18, 2026

Global Sandesh

Motivational, Educational Programme

भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा राजस्थान में टोडा निवासी सुरेश सिंह रावत को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष

जयपुर/ अलवर/ लक्ष्मणगढ़
अनिश न्यूज। 12 जुलाई 2021

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत एवं प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजाराम मील की सहमती से भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष विक्रम सिंह मीना ने अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ तहसील के ग्राम टोडा निवासी सुरेश सिंह रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। सुरेश के मनोनयन पर परिचितों ने दूरभाष एवं व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बधाईयां दी। सुरेश ने कहा कि मैं किसान हित में कार्य करता रहूंगा।