May 16, 2024

अनिश न्यूज़

बुलन्द आवाज, पक्के इरादें

भारत में कोविड-19 अपडेट: 4 जून को पिछले 58 दिनों में सबसे कम पॉजीटिव केस मिले, रिकवरी दर में तेजी से सुधार

अनिश न्यूज। 05 जून 2021
अनिल कुमार अग्रवाल।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1.20 लाख दैनिक नए मामले दर्ज हुए जो 58 दिनों में सबसे कम है। निरंतर गिरावट के रुझान के साथ, भारत के सक्रिय मामले और कम होकर 15,55,248 पर आ गए, जो लगातार 9 दिनों से 2 लाख से कम हैं। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 80,745 की कमी। अभी तक देश भर में कोविड संक्रमण से 2.67 करोड़ से अधिक व्यक्ति रिकवर हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,97,894 रोगी स्वस्थ हुए। पिछले लगातार 23 दिनों से दैनिक नए मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही। राष्ट्रीय रिकवरी दर में निरंतर स्थिर वृद्धि, आज यह 93.38 प्रतिशत तक पहुंची। साप्ताहिक पोजिटिविटी दर वर्तमान में 6.89 प्रतिशत है

दैनिक पोजिटिविटी दर और गिर कर 5.78 प्रतिशत तक आई, लगातार 12 दिनों से यह 10 प्रतिशत से कम है। जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 36.1 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 22.78 करोड़ टीके लगाये जा चुके हैं।