May 16, 2024

अनिश न्यूज़

बुलन्द आवाज, पक्के इरादें

विश्व पर्यावरण दिवस पर माचाड़ी में विधायक ने, मौजपुर में ग्रामीणों ने, SSB सेन्टर पर जवानों ने लगाए दर्जनों पौधे, पक्षियों को परिंडें

अनिश न्यूज। 05 जून 2021
लक्ष्मणगढ़ (अलवर)

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 5 जून 2021 को लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र, राजगढ़ क्षेत्र, अलवर जिले सहित पूरे भारत में लोगों ने पर्यावरण शुद्ध रखने के दृष्टिकोण से पौधे लगाए। पौधे लगाकर आमजन को संदेश भी दिया कि पौधे होंगे तो हमें भी शुद्ध प्राण वायु मिलती रहेगी।
इसी कड़ी में राजगढ़ क्षेत्र के माचाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में विधायक जौहरीलाल मीणा ने पौधे लगाकर आमजन को संदेश दिया।

ग्राम मौजपुर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मौजपुर, कस्तूरबा गांधी विद्यालय सहित अन्य जगहों पर दर्जनों पौधे लगाए गए। पुरूस्कृत शिक्षक (स्काउट – सहायक लीडर ट्रेनर) जमालुद्दीन खां ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मौजपुर के गणमान्य नागरिकों सहित आमजन ने पौधे लगाने का संकल्प लिया। बेजुबान पक्षियों को 11 परिंडे लगाए गए। सभी ने परिंडों में प्रतिदिन पानी देने का संकल्प लिया।

इस दौरान जमालुद्दीन खां, मुकुट गुप्ता अध्यापक, पूर्व सरपंच रामेश्वर दयाल जैन, रत्ती राम सैनी, शांताकार शास्त्री, तरुण कटारा, मोहित जैन, अमित कटारा, भोली राम सैनी, रज्जाक ठेकेदार, इंदर गोयल, शोराब मास्टर, राजेश मीणा, अरुण देशवाल, वर्मा शांति देवी अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल, मौजपुर में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस:-
ग्राम मौजपुर स्थित प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल मौजपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, बल कर्मियों, सत्ता प्रशिक्षण ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 50 पौधे लगाए।

इस अवसर पर उपमहानिरीक्षक प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल अमित शर्मा ने सभी जवानों को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की बात कहते हुए बताया कि दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है।. हर साल 5 जून के दिन दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है। आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं। पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है तो कहीं कहीं पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हो पाती। इस अवसर पर प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल मौजपुर के उप निरीक्षक कस्तूरी लाल ने भी अपने उद्बोधन में बताया कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।पर्यावरण और प्रदूषण से हो रहे नुकसान के प्रति जागरुक किया जाता है। प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसके कारण कई जीव-जन्तू विलुप्त हो रहे हैं। वहीं इंसान कई प्रकार की गंभीर बिमारियों का शिकार भी हो रहा हैं । सशस्त्र सीमा बल मौजपुर में विश्व पर्यावरण दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी जवानों को अपने जन्मदिवस पर एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया गया और कहा कि पेड़ लगेगा तो हम स्वस्थ रहेंगे, पेड़ पौधे ही हमें ऑक्सीजन देते हैं।