May 15, 2024

अनिश न्यूज़

बुलन्द आवाज, पक्के इरादें

योगेश पाराशर हसनपुर को बनाया जिलाध्यक्ष, सक्रिय रहने पर ब्राह्मण कल्याण महासभा युवा प्रकोष्ठ में मिली बड़ी जिम्मेदारी

अनिश न्यूज। 16 जून 2021
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) अनिल कुमार अग्रवाल

अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में स्थित ग्राम हसनपुर के निवासी योगेश पाराशर की विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ती रूचि एवं सक्रियता को देखते हुए ब्राह्मण कल्याण महासभा राजस्थान के प्रदेश संयोजक राजकुमार शर्मा ने योगेश पाराशर को ब्राह्मण कल्याण महासभा युवा प्रकोष्ठ में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिला अलवर में जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

प्रदेश संयोजक राजकुमार शर्मा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष योगेश पाराशर को जिले की सम्पूर्ण कार्यकारिणी तथा ब्लॉक अध्यक्षों की कार्यकारिणी शीघ्र बनाने के लिए आदेशित किया है। योगेश के जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया, दूरभाष एवं व्यक्तिगण रूप से लोग योगेश को बधाई दे रहे है।