May 16, 2024

अनिश न्यूज़

बुलन्द आवाज, पक्के इरादें

जालूकी निवासी दीपेंद्र कुमार मीणा प्रदेश सचिव नियुक्त, भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा राजस्थान में मिली बड़ी जिम्मेदारी

अनिश न्यूज। 17 जून 2021
जयपुर/भरतपुर।

भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम सिंह मीणा ने भरतपुर जिले के नगर तहसील के ग्राम जालूकी निवासी दीपेंद्र कुमार मीणा पुत्र श्री मदन लाल मीणा को भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा राजस्थान में प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने नवनियुक्त दीपेंद्र कुमार मीणा से प्रदेश के किसान भाइयों के हक और अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की आशा की है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संगठन द्वारा किसानों के हित में नीतियों बनाने के लिए सरकार को समय समय पर सुझाव दिए जाएंगे। तथा किसान हित के लिए प्रचार प्रसार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते रहेंगे। दीपेन्द्र के प्रदेश सचिव बनने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया, दूरभाष एवं व्यक्तिगण रूप से लोग दीपेन्द्र को बधाई दे रहे है।