May 16, 2024

अनिश न्यूज़

बुलन्द आवाज, पक्के इरादें

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनेकों जगह हुए कार्यक्रम

अनिश न्यूज। 19 जून 2021
अलवर/ अनिल कुमार अग्रवाल

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 19 जून के जन्मदिन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अलवर जिले सहित देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन युवा कांग्रेस किशनगढ़बास द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य बलराम यादव रहे। कार्यक्रमों का मुख्य संचालन युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास प्रजापत ने किया।

सर्वप्रथम ग्राम पंचायत दोगडा मे राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब शर्मा एवं सद्दाम खान के नेतृत्व में मनरेगा श्रमिकों को मास्क, सैनिटाइजर, साबुन वितरण किये। किशनगढ़ बास नगरपालिका यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास व शहर अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर के नेतृत्व में वार्ड नंबर 8 मे पक्षियों को परिंडे बांधे गए। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम किया।

इधर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में खैरथल में बिजलीघर पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे कर राहुल गाधी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष पीसीसी सदस्य बलराम यादव ने सम्बोधन मे कहा कि राहुल जी जन्म दिन के उपलक्ष्य में किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये। राहुल जी का जन्मदिन बड़ी सादगी से मनाया गया। गांधी परिवार हमेशा से इस देश के लिए त्याग किया है और बलिदान दिया है।

इसी प्रकार राहुल गांधी जी सभी जाति धर्म को साथ लेकर चलने वाले नेता है। आदर्शों के कारण राहुल गांधी जी देश की जनता की आवाज को निर्भरता से उठाते आ रहे हैं अनेक कार्यक्रम आयोजित कर राहुल गांधी जी का जन्मदिन सेवा भावी रूप में मनाया गया। अवसर पर मेहरदीन, एडवोकेट मुकैश सैनी, ईश्वर गुर्जर, टिन्कु जाट, लोकेश यादव, लोकेश गर्ग, मान सिह, सौकत, केशव, रजत नरूका, समीर, गुरूदेव, नानक सिंह, हरपाल सिंह, गोल्डी सिंह, लक्की सिंह, सगर सिह, चिम्मन, ठाकुर दास सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

रामगढ़ के खिलोरा ग्राम पंचायत में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने बताया कि कैंप में 18 से 45 वर्ष के लोगों को वैक्सिंन लगाई गई। जिसमें 70 लोगों को वैक्सीन लगी। कैंप का आयोजन डॉ. बाबूलाल के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर संजय रामगढिया, चंद्रपाल यादव, सुनील यादव सहित ग्राम पंचायत के पंच सरपंच एवं अनेक लोग उपस्थित रहे।