June 3, 2026

Global Sandesh

Motivational, Educational Programme

कार्यकारिणी विस्तार के लिए राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ जिला अलवर की बैठक आयोजित, सर्वसम्मति से लिया निर्णय

(पत्रकार अनिल अग्रवाल)
जयपुर/ अलवर। अनिश न्यूज।
राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (भा.म.स.) इकाई जिला अलवर की प्रथम बैठक दिनांक 9 अगस्त 2020 को नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री घासीराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह धाकड़ के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री राकेश शर्मा की उपस्थिति में जिला कार्यसमिति का विस्तार किया गया।

जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी मधु कौशिक ने बताया कि जिला इकाई में सर्वसम्मति से जिला महामंत्री पीयूष पंडित जाडला, भूप सिंह चौहान कार्यकारी अध्यक्ष को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार शर्मा, बाबूलाल शर्मा, अनिल कुमार, अनीता चौधरी को नियुक्त किया। सहमहामंत्री पद पर बच्चू सिंह, मंत्री पद पर शुभम टोंगड़ा, राकेश शर्मा योगेश मेहरा, लक्ष्मीकांत गुप्ता को नियुक्त किया। महिला मंत्री ममता चौधरी, कोषाध्यक्ष गुणमाला जैन, संगठन मंत्री अविनाश गुप्ता, सहसंगठन मंत्री धर्मेंद्र सिंह राठी, महिला सहसंगठन मंत्री श्रीमती राजबाला को नियुक्त किया।
संयुक्त मंत्री पद पर नरेंद्र सिंह जादौन, उपासना यादव को नियुक्त किया। विधि मंत्री सुखीराम चौधरी, सांस्कृतिक मंत्री मांगेलाल शर्मा, प्रचार मंत्री गोपेश कुमार, कार्यालय मंत्री विक्रम सिंह, अंकेक्षक संजय सोनी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला इकाई के पदाधिकारियों ने महासंघ राज्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया।