April 18, 2026

Global Sandesh

Motivational, Educational Programme

एसएसबी मौजपुर में बलकर्मियों ने 600 पौधे लगाकर आमजन को दिया वृक्षारोपण करने का संदेश

जयपुर / अलवर / लक्ष्मणगढ़। प्रशिक्षु प्रशिक्षण केन्द्र, सशस्त्र सीमा बल, मौजपुर में दिनांक 12 जुलाई 2020 को वृक्षारोपण अभियान के तहत उपमहानिरीक्षक अमित शर्मा के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर अभियान को आगे बढ़ाया गया। अभियान में केन्द्र के अन्दर परिसर एवं परिसर से बाहर के क्षेत्र में करीब 600 पौधे लगाए गए।

इस दौरान प्रशिक्षु प्रशिक्षण केन्द्र, सशस्त्र सीमा बल, मौजपुर के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं बलकर्मियों द्वारा प्रांगण के अन्दर तथा बाहर पौधे लगाकर पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ के नारे को जीवंत बनाया। इस दौरान प्रशिक्षु प्रशिक्षण केन्द्र, सशस्त्र सीमा बल के उपमहानिरीक्षक अमित शर्मा, सहायक कमांडेंट देवेश कुमार, सहायक कमांडेंट मैडीकल संगीता कुमारी विश्वास व सभी बलकर्मी